Latest Newsझारखंडहजारीबाग शहर की 50 डिसमिल जमीन पर बड़कागांव MLA का कब्जा!, 25...

हजारीबाग शहर की 50 डिसमिल जमीन पर बड़कागांव MLA का कब्जा!, 25 करोड़…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : खासमहाल हलका कर्मचारी ने हजारीबाग जिले के अपर समाहर्ता को भेजी गई रिपोर्ट में बताया है कि जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक के बावजूद बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad) व उनके पिता पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने हजारीबाग शहर की 50 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लिया है।

जमीन की चदरे से बाउंड्री कराई गई है। इस जमीन का बाजार मूल्य कम से कम 25 करोड़ रुपये है।

खासमहल की है जमीन

रिपोर्ट के अनुसार, मौजा कैंटोनमेंट के होल्डिंग नंबर 302 के प्लॉट नंबर 872/1235, 873/1336 और प्लॉट नंबर 893/1337 की जमीन खासमहाल की है। इसका कुल रकबा 50 डिसमिल है।

यह जमीन मोहम्मद एहसान को लीज पर दी गई है। 31 मार्च 2008 के बाद लीज का नवीकरण नहीं किया गया है। जमीन पर लीजधारक के वंशज नहीं रहते हैं।

स्थल निरीक्षण के दौरान पूछताछ में पता चला कि पूर्व विधायक योगेंद्र साव और विधायक अंबा प्रसाद द्वारा चदरा से जमीन की घेराबंदी (Land Siege) कर ली गई है। यह लीज की शर्तों को उल्लंघन है।

इस तरह जमीन पर कर लिया गया कब्जा

रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 11 नवंबर को हलका कर्मचारी ने जमीन की घेराबंदी के लिए ईंट से चहारदीवारी बनाने से संबंधित रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर अपर समाहर्ता ने आदेश जारी कर घेराबंदी का काम रोकने का आदेश दिया था।

अपर समाहर्ता के इस आदेश के बाद सदर थाना की पुलिस ने जमीन पर पहुंच कर काम बंद करवा दिया‌ अपर समाहर्ता के आदेश के आलोक में सदर अंचल के अंचलाधिकारी ने योगेंद्र साव, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल और लीजधारक को नोटिस (Notice) जारी कर जमीन से संबंधित दस्तावेज के साथ अपना अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था। उठाया जाता है कि इससे पहले ही इस जमीन की घेराबंदी कर कब्जा कर लिया गया।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...