Homeझारखंडबस पर पत्थरबाजी मामले में 80 से अधिक नामजद और 200 अज्ञात...

बस पर पत्थरबाजी मामले में 80 से अधिक नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग : रविवार को बस पर हुई पत्थरबाजी के मामले (Stone Pelting Cases) में पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में है।

हेडक्वार्टर डीएसपी राजीव कुमार (DSP Rajeev Kumar) ने बताया है कि इस घटना को लेकर लगभग 200 अज्ञात और 80 से अधिक नामजद लोगों पर FIR दर्ज हो चुकी है। । अतिरिक्त सुरक्षा बलों तैनाती कर दी गई है क्षेत्र का चप्पा-चप्पा पुलिस की निगरानी में है।

पथराव मामले पर हजारीबाग SP मनोज रतन (SP Manoj Ratan) चौथे ने जानकारी दी कि कुछ असामाजिक लोगों ने हजारीबाग की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की थी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, सभी लोगों की पहचान हो गई है।

पुलिस प्रशासन ने दिखाई सतर्कता बिगड़ने से बच गया सौहार्द

जैसा कि मालूम है, राजधानी रांची की शौर्य जागरण यात्रा से लौट रहे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं से भरी बस पर हजारीबाग कटकमसांडी रोड के पेलावल में हमला कर दिया गया था।

भारी संख्या में एक समुदाय के लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसमें एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए थे। घायलों को देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन की समझदारी और सतर्कता के कारण क्षेत्र में सौहार्द बिगड़ने से बचा लिया गया। बता दें कि घटनास्थल से पेलावल थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है। यह क्षेत्र अति संवेदनशील माना जाता है।

.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की घटना की निंदा

बजरंग दल के प्रांत संयोजक दीपक बजरंग ने बताया कि इस घटना को अंजाम पहले से प्लान कर दिया गया था। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की भी घटना हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने उन्हें सहयोग करने का भरोसा दिया है।

उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए हेमंत सरकार पर निशाना साधा है और लिखा है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। उन्होंने तुष्टीकरण की सियासत का आरोप लगाया और हजारीबाग की घटना की निंदा की।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...