Latest Newsझारखंड25 गौवंशीय पशुओं से भरी यात्री बस जब्त, मवेशियों को तस्करी के...

25 गौवंशीय पशुओं से भरी यात्री बस जब्त, मवेशियों को तस्करी के लिए बंगाल लेकर जा रहे थे तस्कर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Passenger Bus Filled with 25 Cattle Seized : हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पशु तस्करों (Animal Smugglers) के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे हैं।

इसी दौरान बुधवार की रात मवेशियों से भारी यात्री बस जप्त की गई। तस्कर यात्री बस से सीट हटाकर मवेशियों को तस्करी के लिए बंगाल ले जा रहे थे।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बस से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद सूचना के आधार पर देर रात चोरदाहा चेकपोस्ट पर (BR 02 M 6786) यात्री बस को रुकने का इशारा किया गया।

इस दौरान बस चालक बैरिकेट तोड़कर वाहन भगाने लगा। जिसके बाद पुलिस बल वाहन का पीछा करने लगे। तभी चालक ने घाटी के पास गाड़ी खड़ा कर जंगल में भाग गया।

क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर 25 गौवंशीय पशुओं को ले जा रहे थे तस्कर

वाहन जांच के क्रम में पता चला कि बस के अंदर का सारा सीट हटाकर उसमें क्षमता से अधिक क्रूरता पूर्वक गौवंशीय पशुओं का पैर एवं मूंह बांधकर कुल 25 गौवंशीय पशुओं को बस के अंदर जबरण ठूंस-ठूंस कर लोड किया हुआ है।

पशुओं के गर्दन एवं नाक से खून भी बह रहा था। जिसमें से एक जानवर मृत पाया गया। इस संदर्भ में चौपारण थाना (Chauparan Police Station) में मामला दर्ज किया गया है।

इस अभियान में पुअनि निलेश कुमार रंजन, सअनि बादल कुमार महतो और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

रिम्स में 2025 रहा उपलब्धियों से भरा साल, मरीजों और छात्रों को मिलीं कई नई सुविधाएं रांची:

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के लिए वर्ष 2025 कई मायनों में...

झारखंड में संगठित अपराध की चुनौती, दो गिरोहों से बढ़ी चिंता

रांची : झारखंड में संगठित अपराध एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। राज्य...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

खबरें और भी हैं...