
हजारीबाग : मछली से लदा एक ट्रक बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर तिलैया डैम में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक समेत चालक लापता है। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बरही थाना क्षेत्र में जवाहर घाटी स्थित तिलैया डैम पुल पर हुआ। मामले की सूचना मिलते ही वहां गुरुवार को भीड़ जुट गयी। ट्रक और चालक को निकालने का प्रयास जारी है।
