Latest Newsझारखंडस्वास्थ्य मंत्री ने पोलियो ड्राप पिलाकर की पोलियो अभियान की शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री ने पोलियो ड्राप पिलाकर की पोलियो अभियान की शुरुआत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को राज्य में प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक साल की बच्ची को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से झारखंड में कोई भी पोलियो का केस नही मिला है जो हमारे लिए गर्व की बात हैं।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना के वैश्विक संकट में भी हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम जीएनएम बहने पूरी मुश्तैदी और ईमानदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं।

बन्ना गुप्ता ने बताया कि प्लस पोलियो के चक्र में 0-5 साल के 60.83 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य भर में 24334 पोलियो बूथ बनाये गए हैं।

इसके अलावा 48, 669 पोलियो टीम इसके लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

साथ ही 4,861 सुपरवाइजर, 8,832 एएनएम, 40,964 सहिया और 38,340 आंगनबाडी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती इलाकों और ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हैं।

हमारा लक्ष्य है कि राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाई जाए।

आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत राज्य में इस महाअभियान की शुरुआत की गई हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...