रांची के तुपुदाना रिंंगरोड में बस और ट्रक में जोरदार टक्‍कर, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Capital Ranchi (राजधानी रांची) के तुपुदाना रिंंगरोड में शन‍िवार को एक दर्दनाक हादसा (Tupudana Ring Road Accident) हो गया। बस और ट्रक में हुए जोरदार टक्‍कर में तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं 30 से अधिक यात्री घायल हो गये है। गंभीर रूप से घायल 6 यात्र‍ियों को RIMS में भर्ती किया गया है। सभी घायल और मृतक‍, बुंडू और खूंटी के रहनेवाले हैं।

गंभीर रूप से घायल सीमा उरांव, प्रीत‍ि उरांव, जॉन टोपणो, पॉलुस पूर्ति, मर‍ियम टोपणो, बिरसी और सीता देवी को र‍िम्‍स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती क‍िया गया है।

Tupudana Ring Road Accident

जख्‍मी 7 लोगों को रिम्‍स रेफर किया गया

जानकारी के अनुसार ‘भोला’ नामक यात्री बस, रांची से खूंटी (Ranchi to Khunti) के तपकरा जा रही थी। इसी दौरान तुपुदाना में रिंग रोड के पास बस की ट्रक से जोरदार टक्‍कर हो गई।

Tupudana Ring Road Accident

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर ही बस पलट गई। बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुल‍िस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर न‍िकाला।

Tupudana Ring Road Accident

सभी को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथम‍िक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्‍मी 7 लोगों को रिम्‍स रेफर (Rims Refer) कर दिया गया।

Share This Article