झारखंड में सरकारी कर्मचारियों को हेमंत सरकार ने दिया EID का तोहफा

झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने कर्मचारियों को Eid का तोहफा दिया है। पर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने 20 अप्रैल से वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में 17 अप्रैल को वित्त विभाग (Finance Department) के उप सचिव राजकिशोर खाखा ने आदेश जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) त्योहार के मद्देनजर झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माह अप्रैल, 2023 के मासिक वेतन का भुगतान 20 अप्रैल, 2023 से किया जाए।झारखंड में सरकारी कर्मचारियों को हेमंत सरकार ने दिया EID का तोहफा Hemant Sarkar gave EID gift to government employees in Jharkhand

झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना प्रधान महालेखाकार सहित संबंधित वरीय पदाधिकारियों को दी गई है।

TAGGED:
Share This Article