
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो नेताओं के साथ असम के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने असम के आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत की।
उनकी स्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने असम में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। कम से कम तीन स्थानीय मीडिया चैनलों के प्रेस प्रतिनिधियों से उन्होंने बात की।
इससे पहले उन्होंने कहा कि असम के आदिवासियों को यहां बनी सरकारों ने ठगा है। अगर झारखंड में आदिवासी समुदाय को तीन कमरों का मकान दिया जा सकता है तो असम में ऐसा क्यों नहीं हो सकता।
