
असम : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को असम के सरूपाथर में जनता को संबोधित किया और झामुमो प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर उन्हें सरूपथर विधानसभा की जनता का प्यार मिले। लोगों ने यहां उनकी गाड़ी के समक्ष हेमंत सोरेन जिंदाबाद और झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगाए। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है।

