हेमंत सोरेन ने बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया उद्घाटन

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय (Ministry of Jharkhand) में हमीन कर बजट पोर्टल (Budget Portal) तथा मोबाइल एप का उद्घाटन किया।

हेमंत सोरेन ने बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया उद्घाटन-Hemant Soren inaugurated the budget portal and mobile app

इस पोर्टल एवं मोबाइल ऐप (Mobile App) के माध्यम से झारखंड के आम नागरिक भी अब आगामी राज्य बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे।

हेमंत सोरेन ने बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया उद्घाटन-Hemant Soren inaugurated the budget portal and mobile app

बजट 2023-24 में राज्य का बजट कैसा होना चाहिए, इस निमित्त अपना महत्वपूर्ण सुझाव 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल हमीन कर बजट (Budget) के माध्यम से भेज सकेंगे।

तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
हेमंत सोरेन ने बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया उद्घाटन-Hemant Soren inaugurated the budget portal and mobile app

उपस्थित पदाधिकारीयो के नाम

इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, CM के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग केके सोन, CM के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग अमिताभ कौशल, सचिव श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग राजेश शर्मा, निदेशक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार उमाशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हेमंत सोरेन ने बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया उद्घाटन-Hemant Soren inaugurated the budget portal and mobile app

TAGGED:
Share This Article