हेमंत सोरेन 9 घंटे की पूछताछ के बाद ED ऑफिस से निकले

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से पिछले 9 घंटे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय में पूछताछ के बाद निकल गए हैं। मुख्यमंत्री सोरेन दिन में 12:5 मिनट पर ED के कार्यालय पहुंचे थे।

इसके बाद से वह अब तक बाहर नहीं निकले हैं। मुख्यमंत्री ने दिन में अपने घर से खाना मंगवाया था। उन्होंने ED कार्यालय में ही दिन का खाना खाया।

कल्पना सोरेन भी पहुंची थी ED ऑफिस

मुख्यमंत्री के ED Office आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी थी। दिनमें करीब साढ़े 10 बजे हिनू चौक और उसके आसपास के करीब दो किलोमीटर के इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी।

रात 09.45 बजे पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के साथ CM हेमंत सोरेन ED ऑफिस से बाहर निकले और सीधे CM आवास गये। देर रात उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी ED ऑफिस पहुंची थी।

ED ऑफिस में ही हेमंत सोरेन ने घर का खाना खाया। ED के ज्वाइंट डायरेक्टर सहित तीन अधिकारियों की एक टीम ने CM हेमंत सोरेन से अवैध खनन मामले से जुड़े कई सवाल पूछे।

अब अगली पूछताछ कब होगी, ये अभी साफ नहीं है। जानकरी के अनुसार शुक्रवार को हेमंत सोरेन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

 

Share This Article