
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शारदा बैटरी गली, पिस्का मोड़ स्थित विनोद कुमार सिंह के आवास पहुंचकर उनके पिता (राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी) जेएन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार सिंह और उनके परिजनों से मुलाकात कर दु:ख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया।
