हेमंत सोरेन भाजपा और संवैधानिक संस्थाओं पर गलतबयानी के लिए मांगे माफी: मिसफिका हसन

0
15
Misfika Hassan
Advertisement

रांची: Bharatiya Janata Party (भारतीय जनता पार्टी) की प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन (Misfika Hassan) ने मुख्यमंत्री Hemant Soren  पर खुद एक संवैधानिक पद पर आसीन रहते हुए भाजपा और केंद्र की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उनके द्वारा की जा रही लगातार गलतबयानी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय (State Office) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा BJP के स्टीकर लगे गाड़ी से आयकर की टीम द्वारा छापामारी का आरोप लगाया जा रहा है जो निराधार है। CM के शब्दों से भाजपा का हर सदस्य आहत हुआ है।

CM को सभी संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए

संबंधित वाहन चालक ने खुद सामने आकर सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है। राजनीतिक प्रतिद्वंदता (Political Rivalry) अपनी जगह है परन्तु सीएम जैसे एक जिम्मेवार और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा बिना तथ्य और सच जाने सार्वजनिक मंच से इस प्रकार का आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

CM को सभी संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। जिस मंच से उन्हें राज्य की सवा 3 करोड़ की जनता के विकास और तरक्की की बात कहनी चाहिए वहां से वे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं जो दुखद है। CM को बड़ा मन दिखाते हुए माफी मांगनी चाहिए।