हेमंत सोरेन इस्तीफा दें या अपराधियों के खिलाफ एक्शन लें: सुदेश महतो

"झारखंड में अपराधियों का राज कायम हो गया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैन की बंसी बजा रहे हैं।"

News Post
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sudesh Mahato on Hemant Soren: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुक्रवार को रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की निर्मम हत्या पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में लगातार राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही- सुदेश महतो

सुदेश महतो ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “झारखंड में अपराधियों का राज कायम हो गया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैन की बंसी बजा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि लगातार हत्याओं के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे जनता में भय और आक्रोश बढ़ रहा है।

या तो सुधार करें, या इस्तीफा दें!

सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, “अगर मुख्यमंत्री अपराधियों की चुनौती स्वीकार नहीं कर सकते और राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल नहीं कर सकते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।”

Share This Article