HomeUncategorizedहेरा फेरी के पूरे हुए 21 साल, अक्षय, सुनील ने याद किए...

हेरा फेरी के पूरे हुए 21 साल, अक्षय, सुनील ने याद किए वो पल

Published on

spot_img

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर ने बुधवार को अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी के 21 साल पूरे होने पर पुराने दिनों को याद किया।

सुनील ने लिखा, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हम इस बात को कम आंकते हैं कि समय कितनी जल्दी निकल जाता है।

ऐसा लगता है कि मैंने झपकी ले ली और 21 साल बीत गए।

हमने क्या शानदार फिल्म बनाई – प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, तबू। आज ओमपुरी जी को बहुत मिस कर रहा हूं।

अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी की इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, सहमत हूं।

यहां तक कि हमें उस वक्त पता नहीं था कि हम क्या फिल्म बना रहे थे, हर सीन दूसरे से बेहतर था। खासतौर पर धोती सीन बहुत पसंद है। जीनियस प्रियदर्शन सर और नीरज वोरा के एपिक डायलॉग।

अभिनेता गुलशन ग्रोवर, जो कास्ट का एक हिस्सा भी थे, उन्होंने भी ट्वीट कर लिखा, हेरा फेरी के 21 साल पूरे।

निर्देशक प्रियदर्शन, निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और शानदार अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, असरानी, स्वर्गीय ओम पूरी द्वारा क्या शानदार फिल्म रही।

2006 में हेरा फेरी का सीक्वल फिर हेरा फेरी आई थी और फिल्म की तीसरी सीरीज को लेकर बात होती रहती है।

 बुधवार को अभिनेताओं के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए, प्रशंसकों ने तीसरी सीरीज बनाने की मांग की।

प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म 31 मार्च 2000 को रिलीज हुई थी और इसे बॉलीवुड में अब तक की सबसे महान कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...