Homeझारखंडरांची में यहां छात्रा के शव को नही दिया दफ़नाने, कब्र में...

रांची में यहां छात्रा के शव को नही दिया दफ़नाने, कब्र में भर दी मिट्टी ; छात्रा के मौत की जांच की मांग

Published on

spot_img

रांची: ओरमांझी थाना के गगारी गांव में दस परिवारों के मतांतरण के बाद अब विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मतांतरण करने वाले झरी बेदिया की बेटी और एसएस हाई स्कूल ओरमांझी की 10वीं की छात्रा अंजली कुमार की रविवार को मौत हो गई।

जब शव दफनाने के लिए गांव में कब्र खोदी गई तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। कब्र में मिट्टी भर दी।

इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर अन्य गांव खटंगा गए। वहां भी ग्रामीणों ने शव नहीं दफनाने दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पंचायत के किसी भी श्मशान में शव नहीं दफनाने देंगे। इतना ही नहीं, गांवों के लोग अपने श्मशानों की रखवाली भी कर रहे हैं। रविवार की देर रात तक शव को दफनाया नहीं जा सका था।

उधर, गांव में ग्रामीणों की बैठक भी हुई है। इसमें कहा गया कि परिवार वाले अपने धर्म में पुन: वापसी के लिए तैयार होंगे, तभी गांव में शव दफन करने दिया जाएगा।

ग्रामीणों का फैसला सुनने के बाद मतांतरण कराने वाले मजेंद्र नायक मृतका के परिवार वालों को साथ लेकर चले गए।

छात्रा के मौत की जांच कराने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि छात्र शनिवार तक पूरी तरह ठीक थी। रविवार को उसकी अचानक कैसे मौत हो गई।

मतांतरण के आरोपित मजेंद्र नायक छात्र को लेकर बाहर जाता था। वहीं, मजेंद्र नायक ने आशंका जताते हुए कहा कि छात्र की हृदयगति रुकने से मौत हुई ही गई।

सीने में दर्द की शिकायत पर उसे कई चिकित्सकों के पास उपचार के लिए ले गए थे।

उसने हृदय रोग विशेषज्ञ से उपचार के संबंध में पूछे जाने पर उपचार कराने से इन्कार कर दिया। कहा कि छात्र को मनोरोग चिकित्सक के पास भी ले गए थे।

उधर, ग्रामीणों ने मौत की जांच की मांग की है। किसी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच की जा सकती है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...