Latest Newsझारखंडअखिलेश सिंह गिरोह के दो शूटरों की बेल रिजेक्ट कराने के मामले...

अखिलेश सिंह गिरोह के दो शूटरों की बेल रिजेक्ट कराने के मामले में हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के जस्टिस आनंद सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह (Criminal Akhilesh Singh) का दाहिना हाथ कहे जाने वाले दो शूटर सुधीर दुबे एवं कन्हैया सिंह (Shooter Sudhir Dubey and Kanhaiya Singh) को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों नहीं उनका बेल रिजेक्ट कर दिया जाए।

मामले में उनके अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार की ओर से इन दोनों के बेल रद्द करने का आग्रह करते हुए हस्तक्षेप याचिका (IA) दाखिल की गई है। सरकार की ओर से अधिवक्ता भोला नाथ ओझा ने पैरवी की।

हाई कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर की गई

सुधीर एवं कन्हैया (Sudhir and Kanhaiya) को जमशेदपुर के सोनारी थाना कांड से संबंधित एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

इनपर अमित राय की हत्या (Amit Rai’s Murder) करने का आरोप था। इन दोनों की ओर से हाई कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर की गई थी और कोर्ट से बेल देने का आग्रह किया गया था।

इनके खिलाफ और भी आपराधिक मामला दर्ज

हाई कोर्ट ने वर्ष 2019 में इन दोनों को बेल प्रदान कर दी थी। इसके बाद सरकार की ओर से एक IA दाखिल कर इनकी जमानत रद्द करने का आग्रह High Court से किया गया था।

IA में कहा गया कि यह दोनों कुख्यात अपराधी हैं। इनके खिलाफ और भी आपराधिक मामला (Criminal Case) दर्ज है। बेल मिलने के बाद इनके जेल से निकलने पर उनकी और भी आपराधिक मामलों में संलिप्तता बढ़ गई है, इसलिए इनकी बेल रिजेक्टर की जाए।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...