HomeUncategorizedहिमाचल प्रदेश BJP के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से दिया...

हिमाचल प्रदेश BJP के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: Himachal Pradesh BJP  के अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda  को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि, कश्यप ने नड्डा को सौंपे अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा (Resignation) देने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष के पद से उनके इस्तीफे को हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन में होने वाले बड़े फेरबदल का संकेत माना जा रहा है।

शिमला से लोक सभा सांसद हैं सुरेश कश्यप

विधान सभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा अब 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसलिए पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश में पार्टी को पुनर्गठित कर नया रूप देने जा रही है।

सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) स्वयं हिमाचल प्रदेश के शिमला से लोक सभा सांसद हैं और यह माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें 2024 में फिर से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

पिछले वर्ष राज्य की सत्ता से भी हो गई बाहर

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सुरेश कश्यप का कार्यकाल पार्टी (Tenure Party) के लिए काफी निराशाजनक रहा। कश्यप को 2020 में हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद भाजपा को 2021 में मंडी लोक सभा और राज्य की कई विधान सभा सीटों (Assembly Seats) पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। पिछले वर्ष उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में ही भाजपा विधान सभा चुनाव हार कर राज्य की सत्ता से भी बाहर हो गई।

spot_img

Latest articles

जोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार में बहे, NDRF की तलाश जारी

Ranchi News: झारखंड के जोन्हा फॉल में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक...

ATS-DSP पर फायरिंग मामले में चंदन साव को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में ATS के DSP नीरज कुमार और दारोगा...

162 निजी स्कूलों की फटकार के बाद 70,000+ विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट

Ranchi News: जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद रांची के 162 निजी स्कूलों...

रांची के पिठोरिया में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर स्थित रणधीर...

खबरें और भी हैं...