HomeUncategorizedHoli Special Story : भारत के किस हिस्से में कैसे मनाया जाता...

Holi Special Story : भारत के किस हिस्से में कैसे मनाया जाता है रंगों का त्योहार Holi

Published on

spot_img

Holi Special Story : भारत के विभिन्न राज्यों में होली एक अलग महत्व रखती है जिससे एक ही देश में अनेक राज्यों में एक ही पर्व को अनेक प्रकार से मनाया जाता है।

भले ही होली मनाने का तरीका अलग हो लेकिन मकसद एक ही होता है जो है परिवार वालों से मिलना और एक होकर रहना जिसे हम एकता भी कह सकते हैं।

Holi Special Story How is the festival of colors celebrated in which part of India

वैदिक पंचांग के अनुसार 17 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन और इसके अगले दिन यानी 18 मार्च दिन शुक्रवार को होली अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से खेली जाएगी।

आइए जानते हैं भारत में इन जगहो पर होली कैसे मनाई जाती है।

मथुरा की होली

Holi Special Story How is the festival of colors celebrated in which part of India

उत्तर प्रदेश के मथुरा में होली बहुत ही अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां होली खेलने ना सिर्फ देश के अलग-अलग जगहों से लोग आते हैं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली दुनियाभर में फेमस है।

तेलंगाना की होली

इस राज्य में लगभग 10 दिनों तक होली का त्योहार मनाया जाता हैं। बच्चे और बड़े सभी 9 दिन पहले से होली की शुरुआत कर देते हैं जिस दौरान लोग गीत गाकर, कोलाटा लाठी से खेलते हुए भोजन और लकड़ी इकट्ठा करके होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

पश्चिम बंगाल की होली

 होली का त्योहा यहां पर डोल जात्रा या डोल पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। यहां पर पालकी पर राधा और कृष्ण की मूर्तियों को सजाकर मनाते हैं।

महाराष्ट्र की होली

 होली का त्योहार महाराष्ट्र में भी धूमधाम से मनाई जाती है। यहां पर लोग एक-दूसरे को भोजन या मिठाई खिलाकर यह उत्सव मनाते हैं ज्यादातर लोग इस दिन पूरन पोली बनाकर अपनों को खिलाते हैं।

बिहार की होली

भोजपुरी में होली का पर्व बहुत ही अलग तरीके से मनाते हैं। यहां एक जमघट लगती है और इस त्योहार को फागुवा के नाम से जानते हैं। होली को लोग यहां पर परंपरागत रूप से गोबर के उपले, पेड़ों से लकड़ी और ताजा फसल से गेहूं को आग डालते हैं।

यह भी पढ़ें: Central University में अनेक पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन की आखिरी तारीख

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...