Latest Newsझारखंडबुंडू के डामारी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप...

बुंडू के डामारी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बुंडू नगर अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश पातर ने दिखाई मानवता

बुंडू। थाना क्षेत्र के डामारी मोड़ के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल सहायता के प्रयास शुरू किए गए। इसी बीच नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश पातर को घटना की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए एंबुलेंस की प्रतीक्षा किए घायल को अपनी निजी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर बुंडू पहुंचाया।
ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने रितेश पातर के त्वरित और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

बुंडू में तेज हुआ चुनाव प्रचार, एनडीए समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव ने किया जनसंपर्क

बुंडू : नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अब गिनती के दिन शेष रह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट बंद रखने का लिया निर्णय

रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन की ओर से सोमवार...

राधेश्याम पोद्दार के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार के पिता...

खबरें और भी हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट बंद रखने का लिया निर्णय

रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन की ओर से सोमवार...