
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता एच. एस. फूलका बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। एच. एस. फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2014 में ‘आप’ में शामिल हुए थे और पांच साल बाद 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
