
रांची : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कहा है कि वे मेनहर्ट के 100 करोड़ के मानहानि के नोटिस का जवाब देंगे। सरयू राय ने शुक्रवार को कहा कि विश्व की बड़ी परामर्शी कंपनी मेनहर्ट की इंडिया यूनिट ने मुझे 100 करोड़ की मानहानि नोटिस कोर्ट से भिजवाया है। 25 मार्च को उसकी तारीख है। 20 साल बाद इन्हें महसूस हुआ है कि 2006 में रांची के सिवरेज-ड्रेनेज निर्माण के लिए परामर्शी चयन को अनियमित सिद्ध कर मैंने उनकी मानहानि की है। मेनहर्ट के परामर्शी चयन में हुई अनियमितताओं का संग्रह कर एक तथ्यपरक पुस्तक “लम्हों की ख़ता” मैंने कोरोना काल में लिखी थी। पुस्तक वेबसाइट http://saryuroy.in पर है। इससे बौखला कर वे 2023 में हाईकोर्ट गए, फ़ैसला नहीं जमा तो अब निचली अदालत से ₹100 करोड़ की मानहानि नोटिस! जवाब दूंगा।
