Latest Newsझारखंडसरायकेला मुठभेड़ में मारे गये दोनों उग्रवादियों की हुई पहचान

सरायकेला मुठभेड़ में मारे गये दोनों उग्रवादियों की हुई पहचान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला: कुचाई थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादी नक्सलियों (Maoist Naxalites) के बीच शुक्रवार अहले सुबह हुई मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान कर ली गयी है।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की पहचान खूंटी के काली मुंडा और बोकारो की रीला कुमारी के रूप में की गयी है।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर और 170 जिंदा कारतूस सहित कई सामान बरामद किये हैं। ट्राई जंक्शन (Tri junction) क्षेत्र में पड़ने वाले जोंगरो में यह मुठभेड़ हुई, जो चाईबासा, सरायकेला और खूंटी जिले का सीमावर्ती इलाका है।

फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

जिला पुलिस, CRPF की 60वीं बटालियन और कोबरा के ज्वाइंट ऑपरेशन में यह सफलता हाथ लगी है, जहां मुठभेड़ हुई है, वह एक करोड़ के इनामी माओवादी अनल का इलाका है।

बताया जाता है कि वहां अमित मुंडा, सालुका कायम और अनल का दस्ता भी मौजूद था, जिनके साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे से करीब तीन घंटे मुठभेड़ चली।

सूचना मिली थी कि एक करोड़ के ईनामी अनल का दस्ता इलाके में मौजूद है। इसके बाद घेराबंदी कर ऑपरेशन (Opreation) चलाया गया। इलाके में पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही थी।

बताया जाता है कि मुठभेड़ के बाद अनल का यह नक्सली दस्ता घने जंगल में छिप गया है। इस दस्ते में अनल दा के अलावा कई इनामी नक्सली भी मौजूद है। फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

माओवादी गतिविधियों की जानकारी भी मिली थी

उल्लेखनीय है कि हाल ही में झारखंड पुलिस ने एक करोड़ के इनामी माओवादी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया है।

सरायकेला, चाईबासा और खुंटी ट्राईजंक्शन में भाकपा माओवादी पतिराम समेत कई इनामी माओवादियों (Maoists) के होने की सूचना पुलिस को मिली है।

पुलिस को इस इलाके में माओवादी गतिविधियों की जानकारी भी मिली थी। पतिराम मांझी कई बड़े कांडों का मास्टरमाइंड माना जाता है। इसके बाद जिला पुलिस, झारखंड जगुआर व कोबरा बटालियन ने अभियान (Campaign) शुरू किया गया था।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...