Latest Newsभारतदिल्ली में AAP की फिर सरकार बनी, तो महिलाओं को हर माह...

दिल्ली में AAP की फिर सरकार बनी, तो महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2100…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि अगर फिर से उसकी सरकार दिल्ली में बनती है, तो महिलाओं के खाते में हर माह ₹2100 दिए जाएंगे।

इस संदर्भ में दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना पर मुहर लगा दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसकी घोषणा की।

केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में स्कीम पर दो ऐलान करते हुए कहा कि स्कीम को आज से ही लागू कर दिया गया है, लेकिन पैसा चुनाव के बाद आएगा। उन्होंने दूसरा बड़ा ऐलान यह भी किया कि चुनाव बाद यदि उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे।

कैबिनेट ने पास की महिला सम्मान योजना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना को पास कर दिया है और इसके साथ ही इसे लागू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू की जा रही है। लेकिन चुनाव ऐलान होने में 10-15 में ही होने वाला है इसलिए पैसा Account में जाना संभव नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि कुछ महिलाओं ने उनके पास आकर कहा कि महंगाई बढ़ गई है, 1000 रुपए काफी नहीं हैं, इसलिए उन्होंने इसे बढ़ाकर 2100 रुपए करने का ऐलान किया है।

शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रिजस्ट्रेशन करेंगे। महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा, उन्हें संभालकर रखना है। चुनाव के बाद 1000 वाली स्कीम में बदलाव करके 2100 रुपए कर दिया जाएगा। पूर्व CM ने कहा कि वह अकाउंट्स के जादूगर हैं और स्कीम के लिए पैसों का इंतजाम कर लेंगे।

जेल जाने की वजह से हो गई देरी : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) की घोषणा मार्च में की गई थी। वह अप्रैल-मई से ही इसे लागू करना चाहते थे।

लेकिन उन्हें जेल में डाल दिया गया और इस वजह से देरी हो गई। केजरीवाल ने कहा, ‘इन लोगों ने फर्जी केस करके मुझे जेल भेज दिया। जेल में मैं 6-7 महीने रहा। लौटने के बाद से मैं इस स्कीम को लागू करने में लगा हुआ था। हम लोगों की मेहनत से यह योजना दिल्ली में लागू हो चुकी है।’

spot_img

Latest articles

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

खबरें और भी हैं...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...