झारखंड

बहन माना तो रिश्ते का फर्ज निभाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने रूपा तिर्की को बहन समान मानते हुए उसे न्याय दिलाने की बात कही है।

प्रकाश ने शनिवार को कहा कि राज्य की होनहार बेटी अब इस दुनिया मे नहीं है लेकिन उनकी मां एवम परिजन उसे न्याय दिलाने के लिये सरकार से एक ही अनुरोध कर रहे है।

वह है उनके हत्या की सीबीआई जांच। उनके परिजनों के साथ जनजाति समाज के कई संगठन भी लगातार यही मांग कर रहे हैं।

भाजपा भी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में स्व रूपा तिर्की के परिजनों की मांग के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को रिश्ते का फर्ज निभाना चाहिये और बिना विलंब किये रूपा तिर्की हत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिये। अन्यथा सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते रहेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker