HomeUncategorizedअखिलेश यादव की जनसभा में भाजपा सांसद के बेटे ने ली सपा...

अखिलेश यादव की जनसभा में भाजपा सांसद के बेटे ने ली सपा की सदस्यता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

आजमगढ़: अंतिम चरण के ठीक पहले समाजवादी पार्टी की मुखिया अखिलेश यादव के सामने भाजपा सांसद रीता जोशी के बेटे मयंक ने सपा की सदस्यता ली।

सपा प्रत्याशी के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था।

जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की।

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

इनकी भाजपा में अनदेखी हो रही थी। रीता बहुगुणा जी भी पहले समाजवादी पार्टी में थीं। हम लोग मयंक जोशी के अनुभव का भी काम लेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद आजमगढ़ निवासी पूर्व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर के प्रदेश की कानून-व्यस्था को पटरी पर लाने के काम को भी जमकर सराहा।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार की फतेह होने से अब अब कोई भी नहीं रोक सकता है।

उन्होंने बसपा शासन काल में कानून-व्यवस्था को काफी मजबूती दी थी। अखिलेश यादव ने कहा कि मयंक जोशी जी हमारे बहुत बड़े नेता बहुगुणा जी के परिवार से हैं।

इनकी माता रीता बहुगुणा जोशी भी भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं।

सपा मुखिया ने इस दौरान कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं। उनके घरों से झंडे उतार लिए गए।

छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छह चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...