Latest Newsझारखंडधनबाद में जमीन पर भू-माफिया के कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने घेरा...

धनबाद में जमीन पर भू-माफिया के कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने घेरा थाना, CO और पुलिस की मिलीभगत…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने बुधवार को धनबाद (Dhanbad) में भेलाटांड़ शक्तिनगर हीरक रोड़ के किनारे 4 एकड़ 70 डिसमिल जमीन पर भू-माफिया (Land Mafia) के कब्जे का विरोध किया।

इस क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों ने बरवाअड्डा थाना (Barwadda Police Station) को घेर लिया।

उनका आरोप है कि सीओ की मिली भगत से भू- माफिया जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं। लोगों ने CO व बरवाअड्डा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

1965 में जमीन खरीदने की बात

भुक्तभोगी अर्जुन महतो ने बताया कि 1965 में उनके पिताजी ने जमीन खरीदी थी।

पिछले 2 वर्षों से जमीन की रसीद कटवाने के लिए वह और उनका भाई CO आफिस का चक्कर लगा रहे हैं।

इसी बीच कुछ भू- माफिया ने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से जमीन की जमाबंदी करा दी।

भू-माफिया ने Online रसीद कटवा ली और पुलिस के सहयोग से घेराबंदी भी शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भुक्तभोगी के अनुसार, रैयत उस प्लॉट पर जाते हैं तो स्थानीय थाना की पुलिस उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा देती है।

जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। इसके बावजूद कुछ दिन पहले हीरक रोड के समीप भू-माफिया पुलिस के सहयोग से जमीन की बाउंड्री (Land Boundary) करा रहे थे।

ग्रामीणों के विरोध करने पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसी से नाराज ग्रामीणों ने बरवाअड्डा थाने का घेराव कर न्याय की मांग की है।

spot_img

Latest articles

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए विपक्ष की ओर से बड़े-बड़े षडयंत्र हो...

खबरें और भी हैं...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...