दुमका में रैयतों को मिल 6 करोड़ का नोटिस, बाबुलाल मरांडी से की मुलाकात

News Alert
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: खनन विभाग (Mining Department) ने अवैध उत्खनन मामले (Illegal Mining Case) में शकारीपाड़ा के कुलगुली डंगाल में रैयतों (landowner ) को छह करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस भेजा है।

इसके बाद रैयतों ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की और गरीब रैयतों को भाजपा की ओर से पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है।

दरअसल, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुलकुली डंगाल गांव के कई रैयतों को खनन विभाग ने अवैध खनन का मामला कुछ दिन पूर्व दर्ज कराया गया था।

इस नोटिस में उन्हें खनन विभाग में 6 करोड़ 34 लाख रुपये जमा करने काे कहा है। नोटिस थमा दिया है। बुधवार को बाबूलाल मरांडी ( Babulal Marandi) गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मिले।

कई अवैध पत्थर खदानों का भी संचालन वर्षों से हो रहा है

मरांडी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आपका घबराए नहीं पूरी भाजपा आपके साथ है। अवैध उत्खनन किया माफियाओं ने और उसका साथ पुलिस और प्रशासन का साथ देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने रुपये ऊपर तक भी पहुंचे और अब सारा ठिकरा गरीब-आदिवासी रैयतों पर फोड़ा जाने की बात कही।

बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि पुलिस अगर मामला वापस नहीं प्रशासन और सरकार लेती है तो दुमका से लेकर रांची तक भाजपा आंदोलन करेंगी।

दरअसल, कुंलकुली डंगाल गांव में कई पत्थर खदान संचालित है, जिसमें कुछ वैध पत्थर खदान है, तो कई अवैध पत्थर (Illegal Stone) खदानों का भी संचालन वर्षों से हो रहा है।

45 रैयतों के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज हुआ

हाल के दिनों में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन (District Administration) ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इस वजह से पत्थर माफिया के साथ साथ कई रैयतों और ग्रामीणों के ऊपर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

कुलकुलीडंगाल के करीब 23 पत्थर माफिया के साथ 45 रैयतों के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की लड़ाई अब भाजपा लड़ेगी।

इस मौके पर जिप सदस्य अविनाश सोरेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पारितोष सोरेन, उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, श्याम मरांडी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Share This Article