जमशेदपुर में युवक पर असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में…

निखिल घर से अपने साथी प्रभात से मिलने गया था। एकता मैदान के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और रॉड से उसकी पिटाई करने लगे

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एक युवक (Young Boy) निखिल पांडेय पर रविवार की दोपहर रॉड से जानलेवा हमला किया जाता है और उसे बुरी तरह घायल कर छोड़ दिया जाता है।

हमला करने वाले फरार हो जाते हैं। मामला जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के SDSM स्कूल के पास का है।

स्थानीय लोगों की मदद से निखिल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर MGM ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे TMH रेफर कर दिया गया।

एक दिन पहले हुआ था विवाद

निखिल के पिता रवि पांडेय का कहना है कि शनिवार को निखिल के साथी प्रभात के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ था।

निखिल घर से अपने साथी प्रभात से मिलने गया था। एकता मैदान के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और रॉड से उसकी पिटाई करने लगे।

निखिल उनमें से कुछ युवकों को जानता भी है। इस मामले को लेकर उन्होंने सिदगोड़ा थाना (Sidgora Police Station) में लिखित शिकायत की है।

Share This Article