Latest Newsझारखंडझारखंड में विधायक कोचे मुंडा के परिजन को अपराधियों ने गोलियों से...

झारखंड में विधायक कोचे मुंडा के परिजन को अपराधियों ने गोलियों से भूना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए जा रहे संतोष मुंडा (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। संतोष तोरपा के विधायक कोचे मुंडा के साले थे।

अपराधियों ने इस घटना को बसिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित पावर ग्रिड के समीप अंजाम दिया।

फिलहाल हत्यारों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभावी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर तरफ दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार संतोष मुंडा बसिया में ही अपना नया पेट्रोल पंप बनवा रहे था, जहां प्रतिदिन सुबह पानी पटाने के बाद सैर करने पावरग्रिड की तरफ जाया करता थे।

आज भी रोज की तरह घूमने निकले और खेत की तरफ शौच के लिए बढ़े।

इस दौरान सूनसान स्थान का फायदा उठाकर अपराधियों ने संतोष मुंडा पर पांच गोलियां दाग दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत  हो गई।

बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह जमीन विवाद का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...