स्मृति शेष : परिवार चलाने के लिए मशहूर पहलवान और एक्टर रहे दारा सिंह को कभी करनी पड़ी थी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मशहूर पहलवान और एक्टर दारा सिंह की पहली शादी तब हुई थी जब वो मात्र 14 साल के थे। उनकी पहली पत्नी का नाम बचनो कौर था। वो उम्र में दारा सिंह जी से एक साल बड़ी थी। दारा सिंह को उनसे एक बेटा हुआ था जिसका नाम प्रद्युम्न सिंह है। दारा सिंह तब सोलह साल के थे जब उनका पहला बेटा जन्मा था। परिवार चलाने के लिए दारा सिंह सिंगापुर चले गए और वहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगे। उसी दौरान दारा सिंह की पहली पत्नी बचनो कौर घर छोड़कर चली गई। बेटे को भी छोड़ गई। और कभी नहीं लौटी। किसी को कभी पता नहीं चल सका कि बचनो कौर का फिर क्या हुआ।
दारा सिंह की दूसरी शादी सुरजीत कौर जी से हुई थी। जिस वक्त दारा सिंह से सुरजीत कौर जी की शादी हुई थी उस वक्त उनकी उम्र मात्र 17 साल थी। जबकि दारा सिंह का बेटा प्रद्यम्न सिंह उस वक्त 10 साल का हो चुका था। यानि 17 साल की छोटी सी उम्र में सुरजीत कौर जी 10 साल के एक बेटे की मां बन चुकी थी। प्रद्युम्न सिंह ने भी अपने पिता दारा सिंह के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश की थी। उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आज़माया था और कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की थी। मगर वो इस इंडस्ट्री में टिक ना सके। अब प्रद्युम्न सिंह मेरठ में किसानी करते हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।