Latest Newsझारखंडरांची में दिनेश गोप के नाम पर जमीन कारोबारी से मांगी 30...

रांची में दिनेश गोप के नाम पर जमीन कारोबारी से मांगी 30 लाख की रंगदारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे निवासी जमीन कारोबारी अवधेश कुमार से रविवार को 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है।

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी की मांग की गयी है।

रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबध में अवधेश कुमार ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर वह कांके थाना के सामने होटल में खाना खा रहा था।

इसी समय व्हाट्सएप नंबर 6200312718 पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने पार्टी के लेटर हेड पर पार्टी हित के लिये सहयोग राशि के नाम पर रंगदारी मांगने का पर्चा भेजा।

इसके बाद पीएलएफआई केंद्रीय कमेटी का सदस्य सरदार नाम के उग्रवादी ने वीडियो कॉल कर रंगदारी की मांग की। थोड़ी देर बाद ही सरदार ने एक ऑडियो काॅल का मैसेज व्हाट्सएप पर भेज कर रंगदारी की मांग की।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। धमकी देने वाले शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...