रांची में इस राशन दुकानदार ने दंपती को मृत घोषित कर राशन कार्ड को किया रिजेक्ट, अब…

तब से राशन नहीं मिल रहा है। भुक्तभोगी ने विभाग के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जब कोई PDS डीलर किसी राशन कार्ड (Ration card) धारी के जीवित रहते मृत घोषित कर राशन कार्ड रिजेक्ट कर दे तो यह घोर अपराध है। उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए।

ऐसा ही एक मामला डंडई प्रखंड क्षेत्र (Dandai Block Area) के लवाही खुर्द गांव से आया है।

जानकारी के अनुसार, डंडई प्रखंड क्षेत्र के एक राशन दुकानदार पर यह आरोप है कि उसने एक दंपती को मृत घोषित कर उनका राशन कार्ड रिजेक्ट कर दिया।

अब प्रभावित परिवार भुखमरी की स्थिति को झेल रहा है। उसने डीलर बंशीधर बैठा के खिलाफ विभाग के अधिकारियों से शिकायत (Complaint) की है।

रांची में इस राशन दुकानदार ने दंपती को मृत घोषित कर राशन कार्ड को किया रिजेक्ट, अब… In Ranchi, this ration shopkeeper declared the couple dead and rejected the ration card, now…

नवंबर 2022 में ही रद्द कर दिया राशन कार्ड

भुक्तभोगी 74 वर्षीय रमजान मियां व 72 वर्षीय फातिमा बीवी ने बताया कि उन्हें राशन मिला करता था, लेकिन डीलर बंशीधर बैठा ने उन लोगों को मृत (Dead) घोषित कर उनका कार्ड नवंबर 2022 में ही रद्द कर दिया।

तब से राशन नहीं मिल रहा है। भुक्तभोगी ने विभाग के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि उन्हें प्रति माह राशन दिलाया जाए, ताकि भोजन के लिए भटकना न पड़े।

TAGGED:
Share This Article