बंगाल के भाजपा नेता राजू के मर्डर मामले में दो शूटर रांची से अरेस्ट, नगड़ी थाना क्षेत्र से…

बता दें कि 1 अप्रैल की रात को बर्धमान जिले के शक्तिगढ़ में राजू झा उर्फ राजेश को गोलियों से छलनी कर दिया गया था

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आसनसोल दुर्गापुर क्षेत्र के BJP नेता व कोयला व्यवसायी राजू झा के मर्डर मामले में दो शूटरों को रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया गया है।

बंगाल पुलिस (Bengal Police) ने रांची पुलिस के सहयोग से दोनों शूटरों को पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि एक शूटर UP के बनारस का है। उसका नाम इंद्रजीत गिरी है।

दूसरा बिहार के गया का लालबाबू कुमार है।

बता दें कि 1 अप्रैल की रात को बर्धमान जिले के शक्तिगढ़ में राजू झा उर्फ राजेश को गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

दोनों हत्यारोपियों को लेकर रात को ही चली गई बंगाल पुलिस

इस हत्याकांड की जांच के क्रम में लगभग 1 माह बाद बंगाल पुलिस को रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के लललगुटवा में हत्यारोपियों का लोकेशन (Location) मिला था।

सोमवार की देर रात बंगाल पुलिस रांची पहुंची और रांची पुलिस की मदद से दोनों को दबोच लिया। पुलिस रात में ही दोनों को लेकर बंगाल चली गई।

TAGGED:
Share This Article