Latest Newsझारखंडरांची में गुरु रंधावा के कार्यक्रम में दो पक्षों में जमकर दे...

रांची में गुरु रंधावा के कार्यक्रम में दो पक्षों में जमकर दे दनादन, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : शनिवार की रात को रांची के कांके थाना (Kanke Police Station) क्षेत्र स्थित कांके रिजॉर्ट (Kanke Resort) में सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का कार्यक्रम हो रहा था।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात आयोजक ब्लू स्टोन एंटरटेनमेंट (Blue Stone Entertainment) और कांके रिजॉर्ट के स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई।

दोनों ओर से कांके थाना में एक दूसरे के खिलाफ 3 शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानलेवा हमला करने का आरोप

आदित्य विक्रम ने कांके थाना में इसे लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें कहा गया है की शनिवार की देर रात 2.15 बजे जब वे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपना सामान लेकर रिजॉर्ट से बाहर निकल रहे थे तो गार्ड ने अचानक मेन गेट बंद कर दिया।

इसी बीच लगभग 30-40 लोगों ने उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।

उनके सामान भी जब्त कर लिए। मारपीट के कारण आदित्य बेहोश हो गया था। उसके भाइयों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इंस्पेक्टर आभास कुमार और सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह बिष्ट नमौके पर पहुंचे। उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ब्लू स्टोन एंटरटेनमेंट के खिलाफ शिकायत

हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी संदीप कुमार और संतोष कुमार सिंह ने आयोजक ब्लू स्टोन एंटरटेनमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

संदीप कुमार ने आरोप लगाया गया है कि आयोजक से खाने-पीने का 15 लाख रुपये का बिल मांगा गया तो उसने धक्का मुक्की और जान से मारने की धमकी दी।

संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि आयोजक संजीव सिंह और व्यवस्था में लगे लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। ढाई लाख रुपए कीमत की सोने की चेन छीन ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...