केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

पश्चिम एशिया संकट और ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत सरकार सतर्क, सर्वदलीय बैठक बुलाकर सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर रणनीति बनाने की तैयारी तेज

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक बुधवार शाम पांच बजे बुलाई गई है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बैठक करके क्षेत्रीय सुरक्षा की समीक्षा की थी। उन्होंने सीडीएस जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, जनरल उपेंद्र त्रिवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के अलावा डीआरडीओ के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। गौरतलब है कि ईरान इजरायल युद्ध अब चौथे सप्ताह में पहुंच गया है। वहीं होरमुज स्ट्रेट बंद होने से पूरी दुनिया ऊर्जा संकट से जूझने लगी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।