मध्य पूर्व में स्थिति बिगड़ने पर भारत ने विदेशी नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ने और उड़ानों के रद्द होने के चलते केंद्र सरकार ने रविवार को देश में मौजूद विदेशी नागरिकों से कहा है कि वे वीज़ा बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है, जिन्हें यात्रा रद्द होने या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय ने कहा कि अगर किसी विदेशी नागरिक को वीज़ा बढ़ाने या अपने रहने को नियमित करने में मदद चाहिए, तो वे अपने नज़दीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क करें।

Share This Article