Homeझारखंडझारखंड में उलिहातू से भारत जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत, कांग्रेस ने...

झारखंड में उलिहातू से भारत जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलाये जा रहे भारत जोड़ो अभियान (India Jodo campaign) के तहत भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की जन्मस्थली उलिहातू (Ulihatu) से झारखंड में इस अभियान की शुरूआत सोमवार को हुई।

कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उलिहातू से किताहातू तक 12 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली।

ISIS के सदस्य और पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और कांग्रेसय कें जिलाध्यक्ष रामकृणा चौधरी के नेतृत्व मे निकाली गयी पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, और बादल पत्रलेख, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक बंधु तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, डॉ अनिल बड़ाईक, ओम प्रकाश मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा, रवि मिश्रा, रविकांत मिश्रा, नईमुददीन खान, वश्वजीत देवघरिया, विनय सिन्हा दीपू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष क्रिस्टीना बारला सहित कई कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने भाग लिया।

उल्टे सरकार की गलत नीतियों के कारण आठ करोड़ युवा बेरोजगार हो गये

उलिहातू से शुरु हुई पदयात्रा किताहातु गांव में आकर सभा में तब्दील हो गई। किताहातु मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Union Minister Subodh Kant Sahai) ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में गंगा-जमुनी सभ्यता को वर्षों तक अक्षुण्ण बनाये रखा, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार सत्तासीन हुई है, तब से देश में नफरत का वातावरण तेजी से फैलने लगा है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने देश में नफरत फैलाने का ठेका ले रखा है। प्रधानमंत्री की इस गलत नीति के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ने लगी है।

उनहोंने कहा कि प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार देने का झूठा सपना दिखाकर केंद्र में सत्तासीन हुई मोदी सरकार (Modi government) ने अपना वादा तो नहीं निभाया, उल्टे सरकार की गलत नीतियों के कारण आठ करोड़ युवा बेरोजगार हो गये।

गांव और टोलों तक चलेगा भारत जोड़ो अभियान बादल पत्रलेख

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Agriculture Minister Badal Letterlekh) ने कहा कि यह अभियान विभिन्न जिले प्रखंड पंचायत और गांव में पहुंचेगा। हम लोग सकारात्मक सोच के साथ झारखंड राज्य के भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए इस अभियान में जुट गये है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू और मुसलमानों को लडवा रही है मंदिर और मस्जिद के नाम पर एक दूसरे को वैमनस्यता फैला रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा गांधी और पटेल की शहादत को भी कम करना चाहती है। हम चाहते हैं सभी झारखंड के लोग एक साथ अमन-चौन के साथ रहे।

कांग्रेस के झारखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि झारखंड में भगवान बिरसा की जन्म औैर कर्मभूमि उलिहातू से इस कार्यक्रम को शुरू करके गांव और कस्बों में ले जाएंगे और गांव की समस्याओं को भी हम लोग समझकर कर उना समाधान खोजेंगे।

सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, रमा खलखो, बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, सुरेश बैठा, केशव महतो कमलेश आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के खूंटी जिला अध्यक्ष राम कृष्ण चौधरी और संचालन प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा (Spokesperson Om Prakash Mishra) ने किया।

spot_img

Latest articles

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

खबरें और भी हैं...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...