HomeUncategorizedरोड शो में एक ही गाड़ी में अगल-बगल दिखे राहुल और तेजस्वी,...

रोड शो में एक ही गाड़ी में अगल-बगल दिखे राहुल और तेजस्वी, ड्राइविंग सीट पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

India Jodo Nyay Yatra in Bihar: शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के सासाराम में थी।

Image

राहुल ने सासाराम में रोड शो किया और उनके साथ तेजस्वी यादव भी ड्राइविंग सीट पर नजर आए। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav और राहुल गांधी एक ही गाड़ी में साथ रहे। राहुल गांधी तेजस्वी यादव की बाईं ओर बैठे थे।

जानकारी के अनुसार, Rahul Gandhi ने ही तेजस्वी यादव को ड्राइविंग ऑफर की थी। एक जीप पर एक साथ दिखने के बाद ये दोनों एक मंच पर नजर आए। इंटर कॉलेज मैदान में राहुल गांधी की सभा हुई और इसमें Bihar कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के साथ थे।

Image

तेजस्वी यादव की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बिहार में सियासी पारा हाई है। सियासत के जानकारों की मानें तो इस तस्वीर से यह भी साफ हो रहा है कि Nitish Kumar के इंडिया अलायंस से अलग होने के बाद बिहार की राजनीति का फ्यूचर कुछ ऐसा ही दिखेगा।

दरअसल, यह बात बिहार में सीट शेयरिंग से भी जुड़ती है, जिसको लेकर अभी भी मंथन जारी है और अब तक बात फाइनल नहीं हुई है। इसमें राजद, कांग्रेस और वाम दलों के बीच बातचीत अभी जारी है।

Image

INDIA अलायंस कहिये या फिर बिहार में महागठबंधन, ड्राइविंग सीट पर राजद रहेगा तेजस्वी यादव इसका नेतृत्व करेंगे और बगल में कांग्रेस रहेगी और Rahul Gandhi की कांग्रेस इनके अनुसार ही बिहार में अपनी राजनीतिक यात्रा बढ़ाएगी।

बता दें कि राहुल गांधी का काफिला सासाराम के पुरानी GT रोड से होकर गुजरा। उनका रोड शो जमुहार से निकलकर सासाराम के मुख्य बाजार से होते हुए उनका रोड से गुजरा। विभिन्न दालों के कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। खासकर गठबंधन के कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे।

Image

हालांकि, सड़कों पर आम लोगों की भीड़ अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी। बता दें कि राहुल गांधी शिवसागर प्रखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद चेनारी के टेकारी में मैं भी Rahul Gandhi की सभा होगी। रोहतास के बाद कैमूर में राहुल गांधी की न्याय यात्रा आगे बढ़ेगी और इसके बाद मोहनिया होते हुए UP के चंदौली में प्रवेश कर जाएंगे।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...