स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला

ईरानी ने इस सप्ताह के शुरू में यह बंगला खाली किया। हाल में संपन्न Loksabha चुनाव में वह अमेठी संसदीय सीट पर Congress के किशोरी लाल शर्मा से डेढ़ लाख

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Smriti Irani vacates government bungalow: स्मृति ईरानी सहित चार पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने लुटियंस दिल्ली स्थित अपने सरकारी बंगले खाली कर दिए हैं।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मंत्रियों को बंगले आवंटित करने के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल को 3, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित बंगला आवंटित किए जाने की संभावना है। यह बंगला पहले पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास था।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत संपदा निदेशालय केंद्रीय मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित करता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र में 28, तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है।

ईरानी ने इस सप्ताह के शुरू में यह बंगला खाली किया। हाल में संपन्न Loksabha चुनाव में वह अमेठी संसदीय सीट पर Congress के किशोरी लाल शर्मा से डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गयी थीं।

उन्होंने 2019 के संसदीय चुनाव में इस सीट से जब Congress नेता राहुल गांधी को हराया था तब उनकी काफी चर्चा हुई थी। वह केंद्र की पिछली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने (ईरानी ने) इस सप्ताह के शुरू में अपना सरकारी आवास खाली कर दिया।’’

Share This Article