HomeUncategorizedभारत 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा: गौतम अडाणी

भारत 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा: गौतम अडाणी

Published on

spot_img

मुंबई: Asia (एशिया) के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने शनिवार को कहा कि भारत को 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था (India Economy)बनने में 58 वर्ष का वक्त लगा, लेकिन अब हर 12 से 18 महीनों में वह अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 1000 अरब डॉलर जोड़ेगा और 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

एक आए वैश्विक संकटों ने कई धारणाओं को चुनौती दी है

अडाणी ने लेखाकारों की 21वीं विश्व कांग्रेस में कहा कि एक के बाद एक आए वैश्विक संकटों ने कई धारणाओं को चुनौती दी है- मसलन चीन (China) को पश्चिमी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाना चाहिए, धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत सार्वभौमिक हैं, यूरोपीय संघ एकजुट रहेगा और रूस (Russia) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमतर भूमिका को स्वीकार करने के लिए मजबूर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बहुस्तरीय संकट ने ऐसी महाशक्तियों की एकध्रुवीय या द्विध्रुवीय दुनिया के मिथक को तोड़ दिया है जो वैश्विक वातावरण में कदम रख सकती है और इन्हें स्थिर कर सकती हैं।’’

लोकतंत्र की कोई एक समान शैली नहीं है

अडाणी ने कहा कि एक महाशक्ति को एक फलता-फूलता लोकतंत्र (Democracy) भी होना चाहिए लेकिन इस बात पर भी विश्वास करना चाहिए कि ‘लोकतंत्र की कोई एक समान शैली नहीं है।’

उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की नींव प्रासंगिक हो सकती है और बहुमत वाली सरकार ने देश को राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में कई संरचनात्मक सुधार शुरू करने की क्षमता दी है।

अडाणी ने आगे कहा,”GDP को पहली बार हजार अरब डॉलर तक पहुंचने में 58 साल लगे, अगले एक हजार अरब तक पहुंचने में 12 साल और तीसरे हजार अरब डॉलर तक पहुंचने में सिर्फ पांच साल लगे।”

उन्होंने कहा, ”मेरा अनुमान है कि अगले दशक के भीतर भारत हर 12 से 18 महीनों में अपने GDP में हजार अरब डॉलर जोड़ना शुरू कर देगा, जिससे हम 2050 तक 30 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के राह पर आ जाएंगे और शेयर बाजार (Share Market) पूंजीकरण संभवतः 45,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। भारत वर्तमान में 3500 अरब डॉलर की जीपीडी के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।”

spot_img

Latest articles

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB ने Case Diary नहीं की पेश, 6 सितंबर को अगली तारीख

Jharkhand News: हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले (Sewaay Land...

खबरें और भी हैं...

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...