Homeझारखंडभारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाया

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को निकोबार द्वीप स्थित कैंपबेल खाड़ी में आईएनएस बाज पर नौसेना वायु स्टेशन का दौरा किया। इस दौरे का मकसद दीपावली के अवसर पर सेनाओं में आपसी एकता जाहिर करना था।

नौसेना प्रमुख का स्वागत अंडमान निकोबार के प्रमुख कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने किया। नौसेना प्रमुख को स्टेशन की सुरक्षा सम्बन्धी जरूरत, तैयारियों और आधाभूत ढांचे के बारे में जानकारी दी गई।

आईएनएस बाज पर जवानों से बातचीत के दौरान एडमिरल कर्मबीर सिंह ने इस स्टेशन के योगदान की सराहना करते हुए माना कि इसका हमेशा कार्यशील रहना रणनीति के हिसाब से महत्वपूर्ण है।

इस दौरान भारतीय थल सेना, वायुसेना, कोस्ट गार्ड, डीएससी, जीआरईएफ के साथ-साथ डिफेंस सिविलियन्स भी मौजूद थे। भू-रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह एयर स्टेशन आईएनएस बाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं पर आईओआर के जरिए नजर रखता है।

यहां का एयरबेस सेनाओं के जहाजों के आवागमन को आसान बनाता है, जिससे बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर, मलक्का जलसंधि रेखा और दक्षिणी हिन्द महासागर पर नजर रखने में आसानी होती है।

आईएनएस बाज सिविल अधिकारियों को भी सहायता प्रदान करता है, जिसमें आपातकाल के समय घायलों को निकालने, संकट के वक्त मदद पहुंचाने और राहत कार्यों को सुचारू तौर पर चलाने में बेहद मदद पहुंचाई जाती है।

साथ ही निकोबार समूह के द्वीप समूह में तैनात जहाजों के परिचालन में भी ये एयरबेस सहायक के रूप में कार्य करता है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...