HomeUncategorizedविदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर मार्केट से सितंबर में निकले 14,700 करोड,...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर मार्केट से सितंबर में निकले 14,700 करोड, कारण…

Published on

spot_img

नई दिल्ली : डॉलर मजबूत होने, अमेरिका में बांड पर प्रतिफल में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में तेजी के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) सितंबर में भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में शुद्ध बिकवाल रहे हैं।

लगातार छह माह तक लिवाली के बाद FPI ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजारों से 14,767 करोड़ रुपए ‎निकाले हैं। बाजार के जानकारों ने कहा ‎कि आगे चलकर भारतीय बाजारों में FPI का प्रवाह अनिश्चित रहेगा।

काफी हद तक यह भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन, रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा और कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगा।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सितंबर में शुद्ध रूप से 14,767 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इससे पहले अगस्त में शेयरों में FPI का प्रवाह चार माह के निचले स्तर 12,262 करोड़ रुपए पर आ गया था। वहीं FPI मार्च से अगस्त तक लगातार छह माह भारतीय शेयरों में शुद्ध लिवाल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने 1.74 लाख करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। डॉलर की मजबूती की वजह से FPI बिकवाली कर रहे हैं। डॉलर सूचकांक 107 के करीब है।

FPI बिकवाल बने हुए हैं

इसके अलावा अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल आकर्षक बना हुआ है, ऐसे में FPI बिकवाल बने हुए हैं। ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 97 डॉलर प्रति बैरल पर है। यह भी FPI की बिकवाली की एक वजह है।

अमेरिका और यूरो क्षेत्र में आर्थिक अनिश्चितता के अलावा वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंता की वजह से भी FPI बिकवाली कर रहे हैं।

इन स्थितियों की वजह से FPI जोखिम लेने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल के ऊंचे दाम, महंगाई के आंकड़े और बढ़ती ब्याज दरें भी FPI की धारणा को प्रभावित कर रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में FPI ने ऋण या बांड बाजार में 938 करोड़ रुपए डाले हैं। इस तरह चालू कैलेंडर साल में अब तक शेयरों में FPI का निवेश 1.2 लाख करोड़ रुपए रहा है। वहीं बांड बाजार में उन्होंने 29,000 करोड़ रुपए से ज्यादा डाले हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...