Latest Newsझारखंडइंदिरा गांधी ने दिया था ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा, अनिज...

इंदिरा गांधी ने दिया था ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा, अनिज विज ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: अपने विवादित और तल्ख बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा देश के परिवार नियोजन अभियान के लिए उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था।

राहुल गांधी ने तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इन कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ‘सालों पहले परिवार नियोजन का नारा था, हम दो हमारे दो।

जैसे कोरोना दूसरे रूप में आता है, उसी तरह यह नारा फिर से आया है।

यह हम दो, हमारे दो की सरकार है।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट भी किया था, ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार।’

विज ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के बारे कहा है कि यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है।

राहुल गांधी शायद यह नहीं जानते कि ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा तो उनकी दादी इंदिरा गांधी ने दिया था।

हमारा नारा तो सबका साथ, सबका विकास है। राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है।’

राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा था, ‘अब चार लोग इस देश को चला रहे हैं… और हर किसी को पता है कि वे कौन हैं।

spot_img

Latest articles

शराब–जमीन घोटाले की परतें खुलीं, एसीबी की जांच में कई बड़े आरोप सामने

Ranchi : रांची में चर्चित शराब और जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और...

रांची में घरेलू हिंसा का दर्दनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने की आत्महत्या

Ranchi: रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

खबरें और भी हैं...