अफ्रीका में कोरोना के मामले 54.1 लाख हुए : अफ्रीका सीडीसी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अदीस अबाबा: अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि सोमवार दोपहर तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 54,17,858 तक पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 55 सदस्यीय अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 141,290 हो गई है, जबकि पूरे महाद्वीप में 4,750,166 इस महामारी से उबर चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और मिस्र महाद्वीप में सबसे अधिक मामले वाले देश हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में सबसे अधिक 1,928,897 मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को ने सोमवार दोपहर तक 529,676 मामले दर्ज किए हैं।

मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, मध्य अफ्रीका महाद्वीप सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

Share This Article