सऊदी अरब में दो महिला कार्यकर्ता जेल से रिहा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रियाद: सऊदी अरब में दो महिला कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कर दिया गया है। इन्हें तीन साल पहले हिरासत में लिया गया था।

समर बदावी और नसीमा अल-सदा को जुलाई 2018 में हिरासत में लिया गया था।

इन दोनों को सऊदी हितों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई थी।

इन कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को गाड़ी चलाने का अधिकार दिए जाने की भी वकालत की थी। ये दोनों प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

मानवाधिकार समूहों ने बताया कि दोनों महिलाओं को सशर्त रिहा किया गया है, इसलिए वे पांच साल तक विदेश यात्रा नहीं कर सकतीं।

इन दोनों महिलाओं की रिहाई का स्वागत करते हुए ह्यूमन राइट्स वाच की ओर से कहा गया है कि इन बहादुर महिलाओं को पहले हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए था।

सऊदी अरब में एक बड़े बदलाव के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए थी।

Share This Article