Homeविदेशतेल अवीव के सोरोका अस्पताल पर ईरानी मिसाइल हमला, इजरायल ने दी...

तेल अवीव के सोरोका अस्पताल पर ईरानी मिसाइल हमला, इजरायल ने दी खामेनेई को खत्म करने की धमकी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Israel and Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण मिसाइल हमलों के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट में शांति की अपील की है।

जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि क्षेत्र में संघर्ष को रोकने के लिए तत्काल सीजफायर जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि बल प्रयोग से अंतरराष्ट्रीय विवादों का स्थायी समाधान संभव नहीं है, और संवाद व कूटनीति ही समस्याओं का हल है।

Iran fired missile on Israel's Soroka hospital

चीन की समाचार एजेंसी पीपल्स डेली के अनुसार, जिनपिंग और पुतिन ने मिडिल ईस्ट की स्थिति पर गहन चर्चा की और इजरायल से जल्द से जल्द युद्धविराम लागू करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके।

ईरान का जवाबी हमला

इजरायल के लगातार हमलों के जवाब में ईरान ने तेल अवीव, बीर्शेबा, रमतगन, और होलोन जैसे शहरों पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

Iran fired missile on Israel's Soroka hospital

इनमें से एक मिसाइल तेल अवीव के सोरोका मेडिकल सेंटर पर गिरी, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

Iran fired missile on Israel's Soroka hospital

सोरोका के महानिदेशक प्रो. श्लोमी कोडेश ने बताया कि मिसाइल ने पुराने सर्जिकल वार्ड की इमारत को निशाना बनाया, जो हाल ही में खाली कराया गया था। हमले में अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा, और शॉकवेव से कई लोग हल्के रूप से घायल हुए। सभी मरीज और कर्मचारी बंकरों में सुरक्षित थे।

इजरायल की कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने तेहरान पर नए तरीके से हमले करने की घोषणा की और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खत्म करने की खुली धमकी दी। इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं।

Iran fired missile on Israel's Soroka hospital

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव

इजरायल और ईरान के बीच यह संघर्ष 13 जून 2025 से शुरू हुआ, जब इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए। जवाब में ईरान ने तेल अवीव पर 100 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों में भारी नुकसान हुआ। इस जंग ने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है, और वैश्विक शक्तियां क्षेत्र में शांति बहाली के लिए प्रयासरत हैं।

Iran fired missile on Israel's Soroka hospital

चीन और रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की है, जबकि अमेरिका ने इजरायल का समर्थन करते हुए ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की है। भारत सहित कई देश दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...