इस्लामाबाद में 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, अमेरिका-ईरान वार्ता टूटी, जेडी वेंस ने किया ऐलान

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा रही, जेडी वेंस ने समझौता विफल होने की घोषणा की, पाकिस्तान की मध्यस्थता के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Peace Talks Failure: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। लगभग 21 घंटे चली इस मैराथन वार्ता के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि दोनों पक्ष किसी समझौते तक नहीं पहुंच सके।

वार्ता के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जे.डी. वैंस ने कहा कि यह अमेरिका का “अंतिम और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव” था, लेकिन ईरान की ओर से इसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों देशों के बीच मतभेद कम करने और समझौता कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हुई थी। यह वार्ता उस समय हुई जब पाकिस्तान की पहल पर अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के अस्थायी संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे और आगे के समाधान के लिए बातचीत का रास्ता खोला गया था।

हालांकि, लंबे समय तक चली चर्चा के बावजूद कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। JD Vance ने कहा कि समझौता न होना अमेरिका के लिए उतना चिंताजनक नहीं है जितना ईरान के लिए हो सकता है, और अब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वापस लौट रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका जारी रखेगा और दोनों देशों से संघर्ष विराम का पालन करने की अपील करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।