Latest Newsझारखंडझारखंड में इस दिन एक बार फिर हो सकती है बारिश, मौसम...

झारखंड में इस दिन एक बार फिर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने की अपील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में पांच दिन बाद माैसम बदला। बारिश और बूंदाबांदी के बाद बादल छंटे। माैसम साफ हुआ।

दिन में धूप भी निकली लेकिन साथ ही ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि बादल छंटने के बाद पछुआ हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ी है।

अभी सुबह-शाम सिहराने वाली ठंड पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ चलने की संभावना है। फिर 18 जनवरी से इसका असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है। इसके पहले 22 जनवरी को राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 17 से 21 जनवरी के दौरान सुबह कोहरा या धुंध रहेगा। वहीं, आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सोमवार से अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

यह स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक ऐसी ही रहेगी। पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा।

सबसे अधिक उच्चतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गयी, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इधर, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 22 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह देर तक कोहरा रहने के कारण वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गयी है।

कहा कि अधिक कोहरा होने के कारण अपने वाहनों की लाइट चलाकर धीरे-धीरे चलें। अगर बहुत जरूरी हो, तो ही वाहन का उपयोग करें।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...