Latest Newsविदेशबाइडन से मिले जगदीप धनखड़, कंबोडिया शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

बाइडन से मिले जगदीप धनखड़, कंबोडिया शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कंबोडिया: कंबोडिया (Cambodia) के नोम पेन्ह (Phnom Penh) में 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने रविवार को वैश्विक खाद्य (Global Food), ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) पर चर्चा करते हुए अपना पक्ष रखा।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत और आसियान देशों को आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ सहयोग बढ़ाने का संकल्प लेने की जरूरत है।

इससे पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अमेरिकी राष्ट्रपति से जो बाइडन (Joe Biden) से मुलाकात की। ज्ञात रहे कि धनखड़, अपनी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ के साथ 11 नवंबर से कंबोडिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी नोम पेन्ह में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन (Hun Sen) के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने मानव संसाधन (Human Resources), डी-माइनिंग (De-Mining) और विकास परियोजनाओं (Development Projects) सहित दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की।

धनखड़ और हुन सेन, नोम पेन्ह में संस्कृति, वन्य जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भारत और कंबोडिया के बीच चार समझौता ज्ञापनों (MOU) के आदान-प्रदान के साक्षी बने।

आसियान-भारत कलाकार समूह के चित्रों की प्रदर्शनी भी देखी

11 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में एक भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर वीपी धनखड़ ने कहा, “कंबोडियन भारत को भगवान बुद्ध की पूजनीय भूमि के रूप में देखते हैं, जैसे हम कंबोडिया को अपनी सभ्यतागत बहन और विस्तारित परिवार के रूप में देखते हैं।”

धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने नोम पेन्ह में चाकतो मुख सम्मेलन हॉल में आसियान-भारत कलाकार समूह के चित्रों की प्रदर्शनी भी देखी।

इससे पहले 12 नवंबर को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने नोम पेन्ह में 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (19th ASEAN-India Summit) में भाग लिया।

spot_img

Latest articles

UK में झारखंड की विरासत की गूंज, सांस्कृतिक सहयोग से वैश्विक पहचान की ओर कदम

Jharkhand's Heritage Resonates in the UK: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है...

प्रवेश पत्र न मिलने से परीक्षा से वंचित अभ्यर्थी, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

candidates Deprived of Examination: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित माध्यमिक आचार्य संयुक्त...

गर्मी की आहट के साथ बढ़ा जल संकट, हजारों चापानल अब भी खराब

Water Crisis Increases with the Onset of Summer: ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म...

सिसई में JSLPS कर्मियों पर राजनीतिक पक्षधरता का आरोप, विधायक ने किया तबादले की मांग

MLA demands Their Transfer: सिसई के विधायक अमित महतो ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन...

खबरें और भी हैं...